महापौर पहुंचे विभिन्न खेल आयोजन स्थलों पर,कराया प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

Must Read

नमस्ते कोरबा :- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे चरण में आज निगम के सभी 17 खेल जोन में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हुआ। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने एन.सी.डी.सी. स्कूल सुभाष ब्लाक, ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरबा तथा विद्युतगृह विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया, पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इन स्थलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान एम.आई.सी.सदस्य संतोष राठौर, सपना चौहान, सुखसागर निर्मलकर, सुनीता राठौर, मस्तुल सिंह कंवर, पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी, अनुज जायसवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, धरम निर्मले, द्रौपदी वर्मा, नारायण दास महंत, मुकेश राठौर, एल्डरमेन बच्चू मखवानी, आरिफ खान आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

 प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने, उनका संरक्षण एवं संवर्धन करने, इन खेलों के प्रति लोगों में रूचि बढ़ाने के मद्देनजर  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन प्रदेश के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में भी कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन व राजीव युवा मितान क्लब के आयोजकत्व में सम्पन्न हुए क्लब स्तरीय खेल आयोजनों के पश्चात दूसरे चरण में आज 15 अक्टूबर से जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्र्रारंभ किया गया। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने एन.सी.डी.सी. स्कूल सुभाष ब्लाक, ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल कोरबा तथा विद्युतगृह विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया, पारंपरिक खेलों का आनंद उठाया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा के खेल में भी अपना हाथ अजमाया।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, अनुकरणीय कदम -इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि शासन की दर्जनों लोक हितैषी व जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की दिशा में जो कदम उठाएं हैं, वह अत्यंत सराहनीय है एवं हम सबके लिए अनुकरणीय है, इससे विलुप्त होते पारंपरिक खेलों के संरक्षण व संवर्धन का मार्ग खुला है, लोगों में इन खेलों के प्रति आकर्षण बढ़ा है तथा बड़ी रूचि के साथ आमजन इन खेलों का आनंद ले रहे हैं, इस अभिनव पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उनके मंत्री मण्डल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता हॅूं, धन्यवाद देता हूॅं।

17 जोन में खेले जा रहे पारंपरिक खेल – नगर निगम केारबा क्षेत्र में 04 वार्ड व इन वार्डो के 08 क्लब सम्मिलित करते हुए 01 जोन बनाया गया है, इस प्रकार निगम क्षेत्र में कुल 17 जोन में एक साथ राज्य के पारंपरिक खेलो की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेली गई खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी इन जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। 14 पारंपरिक खेल विधाएं गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगडी दौड़, कब्बडी, खो-खो, रस्सा कसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी , गेड़ी दौड़, भवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद शामिल की गई है।

आयोजन में मिल रहा सभी का सहयोग – कलेक्टर संजीव कुमार झा के कुशल मार्गदर्शन एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर निगम केारबा क्षेत्र में आयोजित की जा रही इन जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं के खेल आयोजनों में निगम के मेयर इन काउंसिल सदस्यों, पार्षदों, एल्डरमेनगणों के साथ-साथ आमनागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी राजीव युवा मितान क्लब के साथ समन्वय स्थापित कर इन खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन पूरी निष्ठा के साथ सम्पन्न करा रहे हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निःशुल्क डायलिसिस सेंटर की शुरुआत: MJM Hospital और Rotary Club की संयुक्त पहल, रोजाना 12 मरीजों को मिलेगा लाभ

निःशुल्क डायलिसिस सेंटर की शुरुआत: MJM Hospital और Rotary Club की संयुक्त पहल, रोजाना 12 मरीजों को मिलेगा लाभ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -