राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य मंत्री के प्रति जताया आभार.

Must Read

नमस्ते कोरबा :- प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी के विगत कोरबा प्रवास के दौरान, कोरबा विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की जरूरतों के हिसाब से कोरबा के चहुंमुखी विकास की दृष्टि से अनेक विकास कार्यों की मांग रखी थी जिनमें प्रमुखता से आम नागरिकों के लिए सड़कों पर सुगम और सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से कोरबा के सीतामणी से चांपा रोड पर पड़नेवाले होटल रिलैक्स इन तक की सड़क को फोरलेन बनवाने और इस मार्ग पर पड़नेवाले पुल-पुलिया के निर्माण की मांग की गई थी।

इसी प्रकार से सी.एस.ई.बी. चैक से दर्री डेम तक की सड़क को सी.सी. रोड फोरलेन बनाया जा चुका है लेकिन इस मार्ग पर पड़नेवाले पुल-पुलिया का कार्य नहीं हुआ है अतएव इस कार्य को पूरा करने के लिए भी मुख्यमंत्री से जयसिंह अग्रवाल ने मांग रखी थी। कोरबा के आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से व कोरबा के सम्यक विकास को प्राथमिकता प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने उपर्युक्त कार्यों के लिए अपनी सहमति मंच से ही प्रदान करते हुए सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी।

प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिता देनेवाली हमारी सरकार के मुखिया ने उतना ही महत्व कोरबा को प्रदान किया है और इसी बजट में उपर्युक्त कार्यों के लिए बजट प्रावधान रखा गया था। अभी उपर्युक्त समस्त कार्यों के लिए सरकार से 166 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज मुख्य मंत्री से मुलाकात कर उनका अभिनन्दन करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जनहित के अति महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति कराने में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत जी की विशेष सहमति रही है राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महंत जी का भी आभार व्यक्त किया है।

इसी तारतम्य में राजस्व मंत्री ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिलकर अभिनंदन करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सरकार द्वारा कोरबा में नया सर्किट हाऊस निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। राजस्व मंत्री ने श्री साहू से इस निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया है। लोक निर्माण मंत्री ने आश्वस्त किया है कि आगामी जनवरी महीने में प्रस्तुत किए जाने वाले पूरक बजट में इसकी स्वीकृति हो जाएगी। राजस्व मंत्री जससिंह अग्रवाल के साथ सुरेन्द्रप्रताप जायसवाल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण एवं राहुल यादव भी थे।

क्षेत्रीय विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहने वाले स्थानीय विधायक व प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का सपना है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ ही विकास की धारा में कोरबा अन्य क्षेत्रों के लिए एक आदर्श मापदण्ड स्थापित करने में कामयाब हो और इस दिशा में वे किए जा रहे किसी भी प्रयास को अधूरा नहीं छोड़ते।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -