अग्रवाल समाज की कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी की आशीर्वाद रथयात्रा निकाली गई

Must Read

नमस्ते कोरबा :- हरियाणा के हिसार स्थित अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज की कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर आशीर्वाद रथयात्रा निकाली गई है। विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए 30 अगस्त को यात्रा का कोरबा का नगर आगमन हुआ। इसके लिए समाज के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। जानकारी के अनुसार कोरबा नगर में शोभा यात्रा 29 अगस्त की रात्रि कोरबा पहुंची। 30 अगस्त को प्रात 10.30 बजे सीतामणि में संतोष प्लाइवुड में कुलदेवी महालक्ष्मी जी की पूजन एवं आरती कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया,

यहां महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना पश्चात् रथयात्रा का भ्रमण शुरू होकर कोरबा नगर मुख्य मार्ग,सीतामणि से सप्तदेव मंदिर, राम मंदिर, अग्रसेन चौक, मुरारक चौक, सुनालिया चौक, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए कोसाबाड़ी में मोहन हार्डवेयर के यहां पूजा अर्चना करने के पश्चात मुख्य मार्ग से होते हुए घंटाघर चौक पहुंची, मुख्य मार्ग में रथयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया जिसमें मुख्य रुप से श्री फ्यूल्स के संचालक एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल एवं सूरज मेगा मार्ट के संचालक रामसेवक अग्रवाल के द्वारा रथ यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी । यहां से रथ यात्रा अगले गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गई। अग्रोहा में कूलदेवी महालक्ष्मी की मंदिर निर्माण के लिए प्रति हुंडी 500 रुपए की सहयोग राशि समाज के लोगों ने जमा करते हुए इस रथयात्रा में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -