नमस्ते कोरबा :- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले भर के मंदिरों में भक्ति का माहौल रहा। इस बीच मंदिर प्रबंधकों द्वारा भगवान कृष्ण व राधा जी की प्रतिमा सहित पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। लाईटिंग की जहां विशेष व्यवस्था इन मंदिरों में की गई थी वहीं फूलों के साज सज्जा भी आकर्षक का केंद्र भक्तों के लिए बना हुआ था। कोरोना के वजह से जहां पिछले दो सालों तक इन मंदिरों में कार्यक्रम फीका रहा, वहीं इस बार आयोजकों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐसे मंदिरों में भक्तों की भीड़ भी काफी रही।नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की, भये प्रगट गोपाला परम दयाला और हरि बिना म्होरी गोपाल बिना म्होरी सरीखे जयकारों, स्तुतिगान व आरती से शुक्रवार को घर-घर और कृष्ण मंदिर गूंजायमान रहे।

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर के श्री कृष्ण मंदिरों में अलसुबह से शुरू हुआ दर्शन, पूजन का क्रम मध्यरात्रि तक चलता रहा। घड़ी में रात के 12 बजते ही घरों, मंदिरों और गली-मोहल्लों में झालर की झंकार, घंटियों की टंकार और शंख ध्वनि के बीच भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गईं। कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। पूजन, अर्चन के बाद आरती की गई। विविध पकवानों का भोग अर्पित किया गया।मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन जिनमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में भाग लेकर मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी,








