त्योहारी सीजन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा किया गया कोरबा शहर में पैदल पेट्रोलिंग

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशानिर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन पर त्योहारी सीजन के मद्देनजर कल रात्रि नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टी पी नगर चौक से रेलवे क्रॉसिंग तक पैदल पेट्रोलिंग की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा शहर के दुकानदारों एवम सराफा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसमें सही एंगल में सीसीटीवी कैमरा लगाने,रिकार्डिंग,एंट्री एक्जिट पाइंट,लाकर की स्थिति,फायर सेफ्टी,कर्मचारियों का वेरिफ़िकेशन व दुकान के पीछे हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए साथ ही एटीएम व दुकान के सुरक्षागार्डों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। रक्षा बंधन,जन्माष्टमी और तीज पर्व के मद्देनज़र पार्किंग हेतु दुकानदारों को आवश्यक निर्देश एवं चर्चा की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने बताया कि त्योहारी सीजन में असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस तरह की पैदल पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी । पैदल पेट्रोलिंग के दौरान उनि नवल साव एवं कोतवाली सीएसईबी के स्टाफ उपस्थिति रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति

CGPSC परीक्षा प्रक्रिया पर जयसिंह अग्रवाल के सवाल, 187 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से बाहर करने पर उठाई आपत्ति नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -