हरेली पर्व के रंग में रंगे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,लोगो के साथ मस्त होकर झूमे

Must Read

नमस्ते कोरबा हरेली पर्व के अवसर पर हसदेव नदी के तट पर स्थित भवानी मंदिर के पास निर्मित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधान एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना किया गया। गुरुवार की सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में शांति देवी मेमोरियल सोसायटी के सहयोग से एवं छत्तीसगढ़ महतारी सेवा समिति के नेतृत्व में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतित्थ्य में हरेली महोत्सव को धुमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा में लोगों को संबोधित किया जिस पर उपस्थित अपार जन समूह के द्वारा तालियों से उनका स्वागत किया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा मंदिर परिसर में दो कमरों के निर्माण का एवं मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क बनाने का एलान मंच से किया,उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि किस तरह से छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर के भूमि पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा में कोरबा के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं कोरबा के सभी लोगों को हरेली पर्व की बधाई दी,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -