बालकों की परियोजना मोर जल मोर माटी से लगभग 2 हजार किसान को हुआ लाभ

Must Read

नमस्ते कोरबा :- बालकों ने पांच दशकों में विश्व स्तरीय धातु उत्पादन, उत्पादकता,गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में मिसाल बनाई है, सामुदायिक विकास परियोजना के जरिए किसानों को आधुनिक खेती के अनेक आयामों से परिचित कराया है,बालको स्थानीय समुदाय के आर्थिक सामाजिक विकास को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, कंपनी के सामुदायिक विकास परियोजना मोर जल मोर माटी का प्रमुख उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने फसल उत्पादन में वृद्धि किसानों को उत्कृष्ट कृषि तकनीकों से अवगत कराने के साथ जल और मृदा प्रबंधन को उत्कृष्ट बनाना है

परियोजना का मुख्य घटक कृषि, जल प्रबंधन, पशुपालन,मत्स्य पालन वनोपज एवं वन संरक्षण और लाख की खेती शामिल है, परियोजना 12 सौ एकड़ से अधिक भूमि के साथ 2000 किसानों तक अपनी पहुंच बना चुका है, 500 से अधिक किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है जिसमें उनकी औसत वार्षिक आय के साथ-साथ उत्पादन में लगभग 2 गुना वृद्धि हुई है, तकनीकी सहयोग से लागत में 35% की कमी आई है आसपास के लगभग 60% किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं इस परियोजना से युवा कृषि को मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -