बदमाशों को किया गया सरप्राइस चेक

Must Read

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कोरबा , पुलिस चौकी सीएसईबी, रामपुर एवम मानिकपुर के अंतर्गत निवास करने वाले निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, माफी बदमाश एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को अभियान चलाकर सर प्राइज चेक किया गया । चेकिंग के दौरान ज्यादातर बदमाश अपने घरों पर उपस्थित मिले कुछ बदमाश जो घर पर उपस्थित नहीं थे उन्हें घर बुलाकर चेक किया गया एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा समाज के मुख्यधारा में शामिल होकर जीवन यापन करने हेतु समझाइश दिया गया । साथ ही बदमाशों के वर्तमान जीवन यापन का जरिया साथीदारान एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बारे में तस्दीक किया गया । ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व भी थाना कोतवाली में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री राहुल देव शर्मा एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश शर्मा के द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवास करने वाले सभी निगरानी बदमाश , गुंडा माफी बदमाशों का परेड करा कर उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई थी ।
शहर में शांति व्यवस्था स्थापित करने एवं अपराध मुक्त शहर बनाने हेतु कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सतत निगाह रखा जा रहा है एवं वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -