वर्चुअल मैराथन दौड़ 13 दिसम्बर को, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू प्रथम 300 से 500 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा टी-शर्ट

Must Read

नमस्ते कोरबा …नवा छत्तीसगढ़ के 2 वर्ष पूर्ण होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 13 दिसंबर को कोरबा जिले में वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के मार्ग निर्देर्शन में किया जायेगा।
वर्चुअल मैराथन दौड़ में सभी नागरिकों को भाग लेने की पात्रता है। कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्रतिभागियों को एक स्थान पर समूह में एकत्रित नहीं होंगे। प्रतिभागी घर, पार्क, मैदान, रोड या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौड़ते हुए अपने कुछ सेकंड का वीडियो फोटो हेशटेग #runwithchhattishgarh के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो एवं वीडियो को अपलोड करने का समय 13 दिसंबर को सुबह छह बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए 4 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रतिभागी जनसंपर्क विभाग एवं खेल युवा कल्याण विभाग के वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in http://dprcg.gov.in ,oa http://sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं। प्रथम 300 से 500 पंजीयन कराने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन हेतु टी-शर्ट वितरण खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन लिंक के साथ वर्चुअल मैराथन के लिये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिकृत लोगों को अधिकृत एवं स्लोगन की तस्वीर ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। इच्छुक प्रतिभागी जों दौड़ में भाग लेना चाहते हैं, प्रिंट आउट निकालकर अपने किसी सफेद शर्ट में चिपकाकर 06ः00 बजे से 11ः00 बजे तक दौड़ते हुए के साथ फेसबुक या ट्विटर पर अपलोड कर सकते हैं । प्रतिभागियों को किसी भी परिस्थिति में एकत्रित होना अथवा एक साथ दौड़ना पूर्णतः वर्जित है। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण कोरबा के मोबाईल नम्बर 9074668699 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -