रोड पर ठेले लगाने वाले बन रहे दुकानदारों के लिए मुसीबत, शाम होते ही मुख्य मार्ग पर हो रही है जाम की स्थिति निर्मित

Must Read

नमस्ते कोरबा …कोसाबाड़ी से लेकर बुधवारी चौक तक सड़क के दोनों और ठेले लगाने वालों की बाढ़ सी आ गई है इनके चलते यातायात भी प्रभावित होता है यह इस कदर खड़े हो जाते हैं की दुकानों में जाने वालों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है, दुकानदारों ने बताया कि दुकान में आने वाले ग्राहकों की पार्किंग के लिए खाली पड़ी जगह पर यह ठेले वाले अपना व्यापार कर रहे हैं, इसलिए मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होती है वैसे प्रशासन के पूरे नियम दुकानदारों के लिए ही है इन ठेले लगाने वालों पर किसी प्रकार के नियम कानून लागू नहीं होते,दुकानों के सामने ठेले लग जाने की वजह से ग्राहक भी आने में आनाकानी करते हैं नगर निगम एवं जिला प्रशासन को चाहिए चौपाटी पर जहां इन को जगह दी गई है वहां पर उनको व्यवस्थित करें कुछ जानकारी ऐसी भी मिली कई दुकानदारों के द्वारा इन छोटे व्यवसायियों से महीने के चार से पांच हजार किराए के रूप में वसूला जाता है नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के मौन स्वीकृति की वजह से नगर निगम क्षेत्र में दिन प्रतिदिन अतिक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है, जल्द ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएंगे जिसकी वजह से सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रहेगी, मुख्य मार्ग में स्थित व्यवसायिक कांपलेक्स मैं पार्किंग व्यवस्था के लिए निगम में बैठे उच्च अधिकारियों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -