नमस्ते कोरबा :- आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम के अमले ने द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रय व उपयोग पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, आज भी इस दिशा में कार्यवाही करते हुए दर्री क्षेत्र की 14 दुकानों से सामग्रियों की जप्ती की तथा 13500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया। संबंधितों को कड़ी हिदायत दी कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने कैरीबैग, डिस्पोजल व अन्य सामग्री का उपयोग न करें।यहॉं उल्लेखनीय है कि निर्धारित मानक के अनुरूप न होने वाली प्लास्टिक सामग्री से निर्मित कैरीबैग, डिस्पोजल सहित अन्य प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, उपयोग, भण्डारन आदि पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग डिस्पोजल के उपयोग से एक ओर जहॉं पर्यावरण एवं सफाई व्यवस्था पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं दूसरी ओर यह मानव स्वास्थ्य व प्राणी मात्र के लिए घातक है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रय उपयोग आदि पर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निगम द्वारा इस पर लगातार कार्यवाही की जा रही है,
निगम द्वारा प्लास्टिक फ्री कोरबा अभियान वाकई सराहनीय है,लेकिन जिस तरीके से केवल छोटे दुकानदारों एवं ठेला खोमचा वालों पर ही नगर निगम का मैदानी अमला कार्यवाही करता है, जिससे इस अभियान पर सवालिया निशान खड़ा होना लाजमी है.
जिले में प्लास्टिक कैरी बैग एवं डिस्पोजल सामानों के थोक विक्रेताओं पर कार्यवाही हो तो निगम के मैदानी अमले को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी लेकिन अधिकारियों की मेहरबानी व्यापारियों पर है, नगर निगम के द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध का फरमान जारी कर दिया गया है लेकिन उसकी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, आखिर दुकानदार ग्राहकों को सामान कैसे दें प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के लिए जिम्मेदार अगर दुकानदार है तो उतनी ही जिम्मेदारी ग्राहकों पर भी बनती है लेकिन नगर निगम का जुर्माना केवल दुकानदार ही उठा रहा है,









