तीन दिवसीय श्री श्याम वार्षिकोत्सव 25 से 27 मई तक,निशान यात्रा में 651 श्याम प्रेमी उठाएंगे निशान
नमस्ते कोरबा :- श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा कोरबा शहर के हृदय स्थल में स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में 22वां श्याम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रोहणी सुल्तानिया ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 25 मई से किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्राचीन मंदिर सूरजगढ़ धाम के महंत मनोहर लाल जी महाराज द्वारा सिद्ध मनोकामना निशान यात्रा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा।
वार्षिकोत्सव मनोकामना निशान यात्रा में 651 श्याम प्रेमी उठाएंगे निशान , 11 नारी शक्तियों की सिगड़ी धूनी, स्पेशल धमाल, कर्म नृत्य रहेगा विशेष आकर्षण का केंद्र
26 मई को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा केदारनाथ अग्रवाल के निवास स्थान टीवीएस शोरूम टीपी नगर से पॉवर हाऊस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर मार्ग मिशन रोड तक निकाली जाएगी। निशान यात्रा में 11 नारी शक्तियों द्वारा जलती सिगड़ी धुन विशेष आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा मेरठ के नृत्य नाटिका, स्पेशल झांकियां, प्राचीन सूरजगढ़ निशान दर्शन, बिलासपुर का स्पेशल धमाल, दुर्ग का ताबड़तोड़ डीजे सिस्टम, बस्तर का करमा नृत्य टोली, राजनांदगांव का प्रसिद्ध बाबा का रथ, रंग बिरंगी आतिशबाजियां, पटना का कुशवाहा साउंड सिस्टम मुख्य आकर्षण रहेगा।
श्री श्याम संकीर्तन में महाराज, श्री मानवेंद्र सिंह जी चौहान, संजू शर्मा जी, रवि बेरीवाल जी और साक्षी अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा श्याम भजन
श्री सुल्तानिया ने वार्षिकोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक श्री श्याम मंदिर में सभी श्याम प्रेमियों को नि:शुल्क मेहंदी लगाई जाएगी।श्री सुल्तानिया ने आगे बताया कि 27 मई को श्याम भक्तो द्वारा श्री श्याम सवामणी प्रसाद लगाया जाएगा।










