*24 घंटे के अंदर हुई कार्यवाही कालाबाजारी करने वाले डॉक्टर की छुट्टी क्लीनिक किया गया सील*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: कोरबा में कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी करने वाले डाॅ.अशोक माखिजा की कलेक्टर ने डीएमएफ से छुटटी कर दी है। कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने 24 घंटे के भीतर ही मामले की जांच के बाद दोषी डाॅक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, ये संकेत दे दिये है कि स्वास्थ के क्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेगी।  इसकी जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर रानू साहू ने इस पूरे मामले में गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैक्सीन की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी, और पूरे प्रकरण की जांच का जिम्मा एसडीएम सुनील नायक को सौंपा गया था।कलेक्टर के आदेशानुसार एसडीएम सुनील नायक शनिवार की सुबह से सीएमएचओं कार्यालय में डेरा डालकर दोषी डाॅक्टर अशोक माखीजा सहित स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार लोगो का बयान दर्ज किया गया था। देर शाम एसडीएम ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर रानू साहू के समक्ष प्रस्तुत कर दिया था। जिस पर कलेक्टर रानू साहू ने आज रविवार को छुटटी के दिन ही दोषी डाॅक्टर अशोक माखीजा की डीएमएफ से सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा यूथ मलयाली समाज के ओणम समारोह में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। कोरबा यूथ मलयाली समाज...

More Articles Like This

- Advertisement -