Thursday, February 12, 2026

*15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण जिले में कल से,स्कूलों में भी लगेगा कोरोना का टीका*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को कुल सक्रिय  केस एक लाख को पार कर गया। ऐसे में खतरे को टालने के लिए सरकार की तरफ से तीन जनवरी से 15-18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत करना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस बीच बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए शनिवार से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने तीन जनवरी यानि सोमवार से बच्चों के लिए वैक्सीन की डोज लगाने के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दी है। इसी कड़ी में कोरबा जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूलों को चिन्हअंकित किया गया है जिससे कि बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत हो सके,

कोरबा जिले के निम्न स्कूलों में लगेगा कोरोना का टीका

सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी करा सकते हैं पंजीकरण
सभी टीकाकरण योग्य बच्चों को 1 जनवरी, 2022 से Co-WIN पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा 3 जनवरी 2022 से सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर भी पंजीकरण(रजिस्ट्रेशन) करा सकते हैं। 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा,सफाई कर्मी होंगे मुख्य यजमान

कोरबा में सजेगा श्री हनुमान जी का दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री के सान्निध्य में श्री हनुमंत कथा,सफाई कर्मी होंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -