दर्री क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री करने वाले पर हो कार्यवाही, दर्री थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन :- हितानंद अग्रवाल

Must Read

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 1 1 नवंबर को बिलासपुर में भव्य महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया है, महतारी हुंकार रैली की बैठक लेने नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल वार्ड क्रमांक 53 प्रगति नगर बस्ती दर्री पहुंचे थे, बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने सभी से 11 नवंबर को बिलासपुर चलने का आव्हान किया |

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अराजकता अपने चरमसीमा को पार कर चुकी है, छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है, 4 सालो में 4000 से अधिक बलात्कार, 1600 से अधिक यौन उत्पीडन के मामले सामने आए है, भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के लोगो को ठगा है, हाथ में गंगाजल लेकर शराब बंदी का वादा करने वाली सरकार युवाओं को घर घर शराब पहुंचाने में लगा दी तो दूसरी ओर कमीशन नही मिलने के कारण रेडी टू ईट की 22000 बहनों का रोजगार उनसे छीन लिया, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ करने की घोषणा कर मुख्यमंत्री कुंभकर्णी नींद में सोए है, प्रदेश की जनता इस सरकार से अब पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है आने वाले चुनाव में जनता इस ठगेश सरकार को उखाड़ फेंकेगी |

बैठक में चर्चा के दौरान महिलाओं ने बताया कि हमारे वार्ड में लगातार अवैध शराब, गांजा की बिक्री हो रही है जिसके कारण हम बहुत परेशान है, समस्या को देखते हुए तत्काल नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती ममता बाली साहू, पार्षद बुधवार साय यादव, पार्षद पति नारायण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी दर्री थाना पहुंचे, उन्होंने वहां पहुंच कर ज्ञापन सौंपते हुए अवैध शराब, गांजा बिक्री करने वाले लोगो पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करने की मांग की |

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -