नमस्ते कोरबा :- कोरबा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से बिजली व्यवस्था बाधित होने से आक्सीजन की सप्लाई बंद हो गयी। इस घटना में अस्पताल के एसएनसीयू में वेंटिलेटर पर रखे एक नवजात शिशु की मौत हो गयी, वही दो अन्य बच्चों को आनन-फानन में रिफर किया गया। मेडिकल कालेज के हास्पिटल में हुए इस घटना के बाद एक बार फिर सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वही कालेज के डीन बच्चें की मौत का कारण उसकी क्रिटिकल कंडीशन को बता रहे हैं। उधर इस पूरे मामले पर कलेक्टर संजीव झा ने मेडिकल कालेज के डीन से घटना की जानकारी लेने के बाद जांच का निर्देश दे दिया हैं,
More Articles Like This
- Advertisement -









