हसदेव नहर में मृत मिला अजगर,जाल में फंस कर मौत होने की जताई जा रही आशंका, जितेन्द्र सारथी ने बाहर निकाल कर किया अंतिम संस्कार।

Must Read

नमस्ते कोरबा :- हसदेव बांगो परियोजना की नहर के माध्यम से कोरबा और जांजगीर-चांपा जिले के साथ-साथ रायगढ़ जिले के कुछ हिस्से को किसी काम के लिए पानी देने की व्यवस्था की गई है। आम लोग भी इससे निस्तार कर रहे हैं। कोरबा के एक भाग में नहर पर कुछ लोगों ने अजगर को देखा जो कुछ देर से हलचल नहीं कर रहा था। नजदीक में ही दो मृत गाय बहते नजर आए। लोगों के द्वारा इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी दिया गया यहां पहुंचने पर पाया गया की अजगर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बड़ी सावधानी और हिम्मत से मृत अजगर को नहर से बाहर निकाला गया इसकी जानकारी वन विभाग के उच्य अधिकारी को दिया गया जिनके आदेश के बाद कुछ लोगों की मदद से नजदीक में ही अजगर को दफना दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि संभव है कि किसी व्यक्ति के द्वारा नहर में डाले गए जाल में फंसने से अजगर की मौत हुई होगी।

वही जितेन्द्र ने बताया दो मृत मवेशियों की मृत्यु होने पर उनके पालक अपनी बला टालने के लिए उन्हें नहर में ही फेक दिया था ऐसा करना बिल्कुल गलत है।

जितेन्द्र सारथी ने बताया सभी तरह के खतरों के बावजूद कोरबा जिले में जहरीले जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए वन विभाग के साथ लगातार काम किया जा रहा है साथ ही यह उम्मीद करना होगा कि जनजीवन मै संतुलन बनाए रखने के लिए दूसरे जीवो के प्रति दया का भाव जरूर रखें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -