साडा के पूर्व अध्यक्ष एवं होटल विश्राम रेजेंसी के संचालक एस.डी.सिंह का आज सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन

Must Read

नमस्ते कोरबा ::साडा के पूर्व अध्यक्ष एवं होटल विश्राम रेजेंसी के संचालक एस.डी.सिंह का आज सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। घबराहट एवं बेचैनी महसूस होने पर उन्हें न्यू कोरबा हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद नहीं बचाया जा सका। श्री सिंह राजपूत क्षत्रिय समाज के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक भी थे। इसके अलावा गायत्री परिवार समेत अन्य समाजसेवी प्रकल्प से जुड़े हुए थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर जैसे ही आम हुई शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह के निधन पर अनेक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। राजपूत क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष ठा.अवधेश सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित...

More Articles Like This

- Advertisement -