सरकारी राशन की मारामारी,कांग्रेसी पार्षद सहित बस्ती वाले बैठे धरने पर

Must Read

नमस्ते कोरबा :- जिले में सरकारी राशन के लिए आम जनों की परेशानी अब विकराल रूप लेते जा रही है, लोगों का सब्र अब जवाब दे रहा है,सरकारी राशन दुकानों में बेतहाशा भीड़ उमड़ने से वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है ऐसे ही कुछ नजारा आज वार्ड क्रमांक 29 में देखने को मिला

जहां कांग्रेस के वार्ड पार्षद प्रदीप जयसवाल के साथ बड़ी संख्या में बस्ती वालों ने वार्ड में स्थित सरकारी राशन दुकान पर ताला मार दिया और दुकान के स्टाफ को अंदर बंद कर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए, पार्षद सहित बस्ती वालों ने आरोप लगाया कि सोसायटी संचालक मनमानी पर उतारू है सरकारी नियमानुसार दुकान ना खोलना एवं बार-बार सर्वर डाउन होने की दुहाई देना सोसायटी संचालक का काम बन गया है,

वार्ड में हो रहे धरने की जानकारी जब खाद्य विभाग को पहुंची तब खाद्य निरीक्षक मौका स्थल पर पहुंचे और रामपुर पुलिस के सहयोग से एवं खाद्य निरीक्षक की समझाइश के बाद बस्ती वालों ने धरना समाप्त किया खाद्य निरीक्षक ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि सरवर में कुछ समस्या विगत कई दिनों से आ रही है जिस कारण राशन बांटने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है वार्ड में लोगों को समझाइश दी गई है एवं सोसायटी संचालक को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं की सरकारी नियम अनुसार दुकान समय पर खोलें एवं लोगों को नियमित रूप से राशन बाटे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -