नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर संजीव झा से अखिल भारतीय सतनाम युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े सहित समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संतोषी पाटले जनपद सदस्य ने मुलाकात कर सतनामी समाज के भावनाओं से जुड़े उद्योग ने समस्याओं से अवगत कराया एवं उसकी त्वरित निराकरण की मांग की,मनीराम जांगड़े ने बताया कि टीपी नगर चौक में निर्मित गुरु घासीदास चौक का सौंदर्य करण एवं शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा स्थापित की गई मिनी माता की प्रतिमा के आसपास सुंदरीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अनेक समस्याओं के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया गया है एवं उनसे इन पर त्वरित कार्रवाई करने की गुजारिश की गई है जिस पर कलेक्टर के द्वारा आश्वस्त किया गया है कि सतनामी समाज के भावनाओं से जुड़ी हर समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा,
हमारे समाचार को लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें🙏









