Monday, February 16, 2026

श्रीनाथ जी की दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री अपने साथियों के साथ राजस्थान के उदयपुर के पास अरावली पर्वत माला की गोद में बनास नदी के किनारे स्थित श्रीनाथ द्वारा (श्रीकृष्ण) मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर पौराणिक और ऐतिहासिक है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालुजन दर्शन लाभ लेने आते है। इस मंदिर के आसपास का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बहुत समृद्ध हैं। उन्होंने श्रीनाथ जी के मंदिर के निर्माण व स्थापना के अलावा अन्य रोचक जानकारियां दी।
 राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ नारायण प्रसाद अग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, दिनेश मोदी, नौशाद खान और गोविन्दा दास महंत ने भी दर्शन लाभ लिया और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात में शामिल हुए पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व...

More Articles Like This

- Advertisement -