नमस्ते कोरबा ::शीतला अष्टमी व्रत, हिंदुओं में इस व्रत की विशेष मान्यता है। यह व्रत प्रत्येक वर्ष होली के आठवें दिन मनाया जाता है और इस बार यह व्रत अप्रैल 2021 की 4 तारीख को पड़ रहा है। इस दिन शीतला माता की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।सामाजिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन शीतला मां का पूजन करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता जैसी बीमारियां नहीं होती और अगर हो भी जाए तो उससे जल्द छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि माता शीतला शांति की देवी हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भक्तों की रक्षा करती हैं

वहीं मंदिरों में पूजा अर्चना के दौरान कोरोना वायरस का असर भी देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने माता से घर परिवार की सुख समृद्धि के साथ घर-परिवार को कोरोना वायरस से बचाए रखने की दुआएं भी मांगी









