शिकायत के 10 दिन बाद भी नहीं बदले विद्युत खंबे किसी अनहोनी के इंतजार में विद्युत विभाग के कर्मचारी

Must Read

नमस्ते कोरबा :: विद्युत वितरण विभाग की लचर व्यवस्था के लोगों का आक्रोश भड़कना नई बात नहीं है.मेंटेनेंस कार्य में भी लापरवाही उजागर होती रहती है शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता तो गुस्सा और बढ़ जाता है.कुछ इसी तरह की स्थिति वार्ड क्रमांक 22 शिवाजी नगर में सामने आई है वार्ड पार्षद एवं अभी समिति के सदस्य अनुज जयसवाल द्वारा 27 मई को विद्युत वितरण विभाग पाड़ीमार के सहायक अभियंता को लिखित शिकायत कर शिवाजी नगर में सात अलग-अलग स्थानों में मौजूद जर्जर खंभों की समस्या से अवगत कराया गया था एक मकान पर खंभा गिरा हुआ था इसी तरह अन्य विद्युत खंभे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिस पर चढ़कर सुधार कार्य करने वाले कर्मचारियों की जिंदगी दांव पर लगी रहती है,

पार्षद अनुज जायसवाल ने बताया कि पूर्व में की गई शिकायत पर क्षतिग्रस्त 3 खंभों को बदला गया है.बाकी विद्युत खंभों को पहले जैसे हाल में ही छोड़ दिया गया है जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है जिस पर भी विद्युत वितरण विभाग के अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अलग खबर :- कोरबा का ‘जल रहस्य’: तपती गर्मी में भी धरती से फूटती अनवरत धारा, विज्ञान भी हैरान

अलग खबर :- कोरबा का ‘जल रहस्य’: तपती गर्मी में भी धरती से फूटती अनवरत धारा, विज्ञान भी हैरान नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -