Sunday, March 1, 2026

शहर में फिर शुरू हुआ खराब सड़क के खिलाफ आंदोलन, सड़क में निर्मित गड्ढों का किया गया नामकरण

Must Read

नमस्ते कोरबा :- शहर में एक बार फिर सड़कों की स्थिति को लेकर आमजन सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, इस बार तो बकायदा उन सड़कों के गड्ढों का नामकरण भी किया जा रहा है, जिससे कि शहर के जागरूक और निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं दोनों अस्पताल प्रबंधन लोगों को हो रही असुविधा को महसूस कर सकें,

हम बात कर रहे हैं कोसाबाड़ी क्षेत्र की जहां पर शहर के 2 सबसे बड़े अस्पताल में मौजूद हैं, जिले का हर आदमी इन अस्पतालों की जानकारी रखता होगा हर साल बरसात में लगभग यही स्थिति निर्मित होती है, कोसाबाड़ी के मुख्य मार्ग से बमुश्किल 500 मीटर अंदर यह अस्पताल मौजूद लेकिन उस 5 सौ मीटर की दूरी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए दुखदाई हो रही है,

आंदोलन कर रहे लोगों ने बताया कि शहर के सामान्य एवं गंभीर मरीजों को इन अस्पतालों में इलाज के लिए लाया जाता है लेकिन मुख्य मार्ग से 500 मीटर की दूरी मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए कष्टकारी हो जाती है आज हमारे द्वारा प्रशासन को जगाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है एवं इन गड्ढों का नामकरण भी किया जा रहा है, एवं अस्पताल प्रबंधन को भी 2 दिन का समय दिया गया जा रहा है सड़क की इस स्थिति को सही करें अन्यथा इससे भी बड़ा आंदोलन कर सड़क सुधारने के लिए बाध्य किया जाएगा,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी

गंभीर सड़क हादसे में घायल युवक को मिला नया जीवन, एनकेएच में सफल ब्रेन सर्जरी नमस्ते कोरबा। एनकेएच सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल...

More Articles Like This

- Advertisement -