रोटरी क्लब कोरबा द्वारा कृत्रिम हाथ पैर निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर का दूसरा दिन कोरबा के जैन समाज और अग्रवाल महिला मंडल एवं कोरबा सीएमएचओ ने किया दौरा

Must Read

*रोटरी क्लब कोरबा द्वारा कृत्रिम हाथ पैर निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर का दूसरा दिन कोरबा के जैन समाज और अग्रवाल महिला मंडल एवं कोरबा सीएमएचओ ने किया दौरा*

नमस्ते कोरबा  :- ऊर्जा नगरी कोरबा में रोटरी अंतरराष्ट्रीय संस्था की कोरबा इकाई रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा आयोजित निःशुल्क कृत्रिम प्रभा फुट प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन इंदिरा स्टेडियम में आज कोरबा के CMHO डॉ केसरी ने आज दौरा किया। उन्होंने शिविर की पूरी जानकारी ली और रोटरी के इस कार्य भूरी-भूरी प्रशंसा की। कहा ये कार्य मानव सेवा में सर्वोच्च कार्य है। ओर आगे भी इस तरह का कोई भी कार्य कराएंगे तो पूरा जिला चिकित्सा विभाग का सहयोग रहेगा।उसके उपरांत अग्रवाल महिला मंडल के सदस्यों ओर जैन समाज के सदस्यों ने भी शिविर का दौरा किया। रोटरी क्लब द्वारा किये कार्यो की सहराना की ओर साधुवाद दिया।

जैन समाज से अध्यक्ष मोतीलाल बोहरा,गौतम चंद कोचर,मूलचंद जैन,प्रकाश जैन महेंद्र चोपड़ा,ओर अग्रवाल महिला मंडल से आभा अग्रवाल,लक्ष्मी गोयल,कविता अग्रवाल,शोभा अग्रवाल,सपना केडिया,रिंकी बंसल,ज्योति अग्रवाल,सीमा सिंघानिया उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी रोटे पारस जैन ने दिया

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -