Saturday, February 14, 2026

*रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 14 मई को रहेंगें जिले के प्रवास पर*

Must Read

नमस्ते कोरबा : केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव 14 मई को अंबिकापुर,कोरबा और रायपुर के दौरे पर आ रहे हैं। रेलवे कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल मंत्रीअश्वनी वैष्णव13 मई को दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा की बैठक लेकर भुवनेश्वर से तलचर रेलवे स्टेशन तक रेयर विंडो इंस्पेक्शन करेंगे। इसके बाद वे झारसुगड़ा जायेंगे।

रात 11 बजे वे झारसुगड़ा से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।कार्यक्रम के मुताबिक 14 मई को वे सुबह 9 बजे से साढ़े दस बजे तक अंबिकापुर में पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे।इसके बाद वे अंबिकापुर से कोरबा के लिए रवाना होंगे।कोरबा में वे एरिया साइडिंग का निरीक्षण करेंगे। कोरबा में ही वे रिव्यू मीटिंग लेंगे।जिसमें कोरिया-रीवा का एरिया शामिल होगा।बैठक के बाद वे कोरबा रेलवे स्टेशन से रायपुर शाम 7:30 बजे पहुंचेगे । भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा के बाद वे देर शाम 8:20 बजे फ्लाईट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

उनके कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे अधिकारी पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं।रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी रेल मंत्री के दौरे से पहले अधिकारियों की मीटिंग ले रहे है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा महाशिवरात्रि महोत्सव 

श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिषर कोरबा महाशिवरात्रि महोत्सव नमस्ते कोरबा : भगवान स्वरूप परम...

More Articles Like This

- Advertisement -