Wednesday, February 18, 2026

रेलवे ने फिर ठगा कोरबा के लोगों को, त्योहारों से पहले कई ट्रेनें रद्द

Must Read

नमस्ते कोरबा :- रक्षाबंधन के ठीक पहले कोरबा के यात्रियों से फिर छीन रहे तीन एक्सप्रेस ट्रेनें.अक्सर कोरबा की यात्रियों की सुविधाएं छीनने का मौका तलाशने वाला रेल प्रशासन ने बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट से कुछ वक्त शांत रहने के बाद एक बार फिर मनमानियां शुरू कर दी हैं. शुक्रवार को ही तकनीकी कार्यों के बहाने कोरबा की तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फरमान जारी किया गया है. स्वतंत्रता दिवस व अन्य पर्वों के आगमन के ठीक पहले शिवनाथ, छत्तीसगढ़ और कोचुवेलि एक्सप्रेस को चार से सात दिनों के लिए पटरी से बाहर किया जा रहा है. ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से कोरबा के यात्रियों का एक बार फिर बड़ी दिक्कतों से सामना होने वाला है.रेलवे से जारी की गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के कन्हान रेलवे स्टेशन के यार्ड का आधुनिकरण एवं रीटा स्टील साइडिंग को जोड़ने का कार्य किया जाना है.

इसके लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा और बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया जाएगा. तकनीकी कार्यों के बहाने फिर से प्रभावित की जा रहीं कोरबा की ट्रेनों को भी रद्द किया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले कोरबा की तीन यात्री ट्रेनों को चार से सात दिन के लिए रद्द किया जा रहा है. इनमें कोरबा-कोचुवेली, कोरबा-इतवारी व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस शामिल हैं. बताया जा रहा कि नागपुर रेल मंडल के कन्हान रेलवे स्टेशन के यार्ड का आधुनिकरण, रीटा स्टील साइडिंग को जोड़ने का कार्य एवं आॅटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यों के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य छह से 14 अगस्त तक होगा.

इस दौरान कोरबा-इतवारी (ट्रेन नंबर-18239) 7 से 13 अगस्त तक, इतवारी-कोरबा (ट्रेन नंबर-18240) 6 से 13 अगस्त तक, कोरबा-अमृतसर(ट्रेन नंबर-18237) 9 से 13 अगस्त तक,  अमृतसर-कोरबा(ट्रेन नंबर-18238) 9 से 13 अगस्त तक, कोचुवेलि-कोरबा(ट्रेन नंबर-22648) 8 एवं 11 अगस्त तक एवं कोरबा-कोचुवेलि (ट्रेन नंबर-22647) 10 एवं 13 अगस्त के बीच रद्द रहेगी और उनका परिचालन रद्द कर दिए जाने से जिले के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करने मजबूर होना पड़ेगा.ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से त्योहारों में परेशान होंगे लोगआगामी दिनों में अनेक पर्व और त्योहार मनाए जाएंगे. इनमें नौ अगस्त को मोहर्रम व विश्व आदिवासी दिवस के बाद 11 अगस्त को रक्षाबंधन है.

ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को अपने गांव या दूसरे शहर जाने के लिए रेल यात्रा की जरूरत होगी. ऐसे समय में ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिए जाने का असर लोगों की आवश्यकता पर पड़ेगा और उन्हें अत्यधिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा. ऐसे समय में रेल प्रशासन का छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शिवनाथ और कोचुवेली जैसी यात्रियों की प्राथमिकता वाली ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिए जाने का फरमान रेल अधिकारियों की निरंकुश व्यवस्था को बयान करता है.

पहले दिए अतिरिक्त कोच और अब ट्रेनों को रद्द करने का फरमानत्योहारों के रश से राहत के लिए रेलवे की ओर से बीते दिनों कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को अतिरिक्त कोच से लैस करने का निर्णय लिया गया था. अतिरिक्त स्लीपर कोच की यह अस्थायी सुविधा कोरबा से चलने वाली कोरबा से इतवारी के बीच चलने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस में भी उपलब्ध कराने की बात कही गई थी. इस ट्रेन में यह सुविधा पांच से 31 अगस्त के बीच प्रदान करने की जानकारी भी जारी की गई थी, पर दूसरे ही दिन शिवनाथ एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय रेल प्रशासन की मनमानियों को जाहिर करता है.

रदद होने वाली KORBA की गाडियां -कोरबा-इतवारी (ट्रेन नंबर-18239)    7 से 13 अगस्तइतवारी-कोरबा (ट्रेन नंबर-18240)    6 से 13 अगस्तकोरबा-अमृतसर(ट्रेन नंबर-18237)    9 से 13 अगस्त अमृतसर-कोरबा(ट्रेन नंबर-18238)    9 से 13 अगस्तकोचुवेलि-कोरबा(ट्रेन नंबर-22648)    8 एवं 11 अगस्तकोरबा-कोचुवेलि (ट्रेन नंबर-22647)    10 एवं 13 अगस्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -