राम वन गमन परिपथ पर्यटन रथ का आगमन कोरबा मैं हुआ

Must Read
नमस्ते कोरबा :श्रीराम वन गमन पथ प्रचार-प्रसार रथ के कोरबा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कोसाबाड़ी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में इस रथ का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा अर्चना की। श्रीराम वन गमन पथ के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रथ को रवाना किया गया है, जो विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए कोरबा पहुंचा। यहां पहुंचने पर रथ का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस से महापौर राज किशोर प्रसाद, श्यामसुंदर सोनी, एसएस मूर्ति ,अनुज जायसवाल ,नेत्री उषा तिवारी, अर्चना उपाध्याय, सपना चौहान, कुसुम द्विवेदी ,गौरी चौहान राजमती यादव , शशि अग्रवाल, संतोष राठौर, आरिफ खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। प्रदेश में राम वन गमन पथ की कुल लंबाई 1260 किमी है। इस रास्ते के किनारे जगह-जगह साइन बोर्ड श्रीराम के वनवास से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेगी। रास्ते पर तरह-तरह के पेड़ लगाए जा रहे हैं, यह वैसा ही महसूस कराएंगे जैसे भगवान राम के वनवास को लेकर यादें लोगों के जेहन में हैं। राम वन गमन मार्ग पर योजना के लिए सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 452 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी गई है।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग : एक झपकी और मौत से सामना! कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले में जा गिरा

कोरबा ब्रेकिंग : एक झपकी और मौत से सामना! कोरबा के इमलीडुग्गू बाईपास पर हाइवा 20 फीट गहरे नाले...

More Articles Like This

- Advertisement -