Thursday, January 22, 2026

*राजस्व विभाग का कारनामा 50 डिसमिल जमीन हुई 9 डिसमिल पीड़ित परिवार बैठा अनसन पर*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: नगर निगम क्षेत्र और कोरबा तहसील के अंतर्गत आने वाले दादरखुर्द के राम मंदिर चौराहा के पास अनशन पर उक्त लोगों ने प्रारंभ किया है जो इस मामले में पीड़ित हैं। वे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज बताए जाते हैं। दादर गांव के चैराहे पर ही उनके द्वारा टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है, कि उनकी 50 डिसमिल जमीन की अफरा-तफरी कर ली गई हैं और नक्शा में केवल 9 डिसमिल जमीन को ही प्रदर्शित किया जा रहा है। उनकी 41 जमीन को गायब कर दिया गया है। इस समस्या को लेकर उन्होंने राजस्व विभाग से कई बार शिकायत की लेकिन अधिकारी एक दूसरे पर मामला थोपकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। काफी प्रयास करने के बाद भी जब बात नहीं बनी तब उन्हें मजबूर होकर अनशन पर बैठना पड़ा। सरकारी रिकार्ड में 9 डिसमिल डिस्प्ले होने की जानकारी होने पर दादरखुर्द के लोग सकते में आ गए। उनके मुताबिक पुश्तैनी जमीन पांच गुना से अधिक थी। 41 डिसमिल जमीन रिकार्ड में नहीं नजर आ रही है। अर्थात इसे नियोजित तरीके से गायब कर दिया गया है। सात परिवार के लोग इस मामले को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि मूल जमीन वापस दिलाने का काम किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन को सपष्ट रुप से चेतावनी दी है, कि जब तक उनकी जमीन संबंधी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक वे अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे। ग्रामीण स्थानीय पुलिस से भी नाराज है। उनका कहना है,कि उनकी जमीन को घेरने कुछ लोग खंबा लगा रहे थे। जिसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। यही वजह है,कि उन्हें विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,420SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

टेंडर से पहले जल उठीं LED रोप लाइटें: नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -