Saturday, October 18, 2025

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास सेअशोक वाटिका का होगा कायाकल्प

Must Read
नमस्ते कोरबा :ऐसा लग रहा है कि अब अशोक वाटिका के सौंदर्यीकरण को चार चांद लगेंगे। हाल में ही इसके विकास के लिए घोषणा की गई। उक्तानुसार यहां पर 15 से अधिक प्रकार के निर्माण संबंधी काम कराये जाएंगे। खास बात होगी कि चंदन के पेड़ों से अशोक वाटिका को महकने का मौका मिलेगा।

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के अंतर्गत अशोक वाटिका को सामान्य रूप से विकसित करने का काम कई दशक पहले किया गया। यहां वन विभाग की जमीन है। विभाग ने इसे अपने कार्यों के लिए सुरक्षित रखा। फाउंटेन लगाने के साथ यहां कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए जो वर्तमान में विकसित होने के साथ यहां खड़े हैं। आसपास के लोगों की उपस्थिति सुबह और शाम की सैर के लिए अशोक वाटिका में होती रही है। अब खेल गतिविधियों के रूप में भी आंशिक तौर पर इसका उपयोग हो रहा है। काफी समय से मांग होती रही है कि अशोक वाटिका को बेहतर ढंग से विकसित किया जाए। इसके लिए बार-बार बजट में प्रावधान किये गए। कार्ययोजना भी बनाई गई लेकिन हुआ कुछ नहीं। एक बार फिर इस अशोक वाटिका को ठीकठाक स्थिति में लाने के लिए 10 करोड़ रुपए की धन राशि की घोषणा की गई है। इस पर जल्द अमल हो इसके लिए प्रशासन हरकत में आ गया है। आज राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, कलेक्टर किरण कौशल, डीएफओ एन रघुनाथन, एसडीएम सुनील नायक, अपर आयुक्त नगर निगम अशोक शर्मा, अधीक्षण अभियंता ग्यास अहमद, कार्यपालन अभियंता अरुण शर्मा, रेंजर कर्माकर, श्रीकांत बुधिया, महेश भावनानी, सुभाष अग्रवाल, एल्डरमेन एस.मूर्ति के साथ यहां का भ्रमण किया। मौके की स्थिति देखी। व्यापक परिसर उपलब्ध होने और यहां पर विभिन्न प्रकार के काम किये जाने की संभावनाएं तलाशी गई। क्या कुछ किया जाना संभव है और इसके लिए क्या होना चाहिए। इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की गई। उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए। जल्द कार्ययोजना तैयार करने के साथ इस ओर अगला काम प्रारंभ करने को कहा गया। ऐसा होने पर क्षेत्रवासियों को उनके दैनिक कार्यों के लिए एक अच्छी जगह उपलब्ध हो सकेगी, जिसकी आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही है।
ये कार्य होने हैं अशोक वाटिका में
बाउंड्रीवाल, फाउंटेन, वाटर सप्लाई, योगा हट्स का विस्तार, एक्यूप्रेशर पाथवे, चिल्ड्रन गार्डन, बटरफ्लाई, व्हालीबॉल ग्राउंड का विस्तार, चबूतरों का निर्माण, चंदन पौधों का रोपण, चेंज रूम, वाक-वे का निर्माण, पार्किंग निर्माण, अन्य सौंदर्यीकरण कार्य, चार स्थानों पर पब्लिक डॉयलेट। बताया गया कि इस वाटिका के पूर्ण विकसित हो जाने पर सुबह 5 से 9 बजे और शाम को 5 बजे से लोग नि:शुल्क प्रवेश कर सकेंगे। भविष्य में सुबह और शाम सैर करने वालों के लिए न्यूनतम शुल्क का प्रावधान होगा ताकि रखरखाव में आसानी हो।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने ‘स्वर’ हिंदी उत्सव का किया सफल आयोजन*

*बालको ने 'स्वर' हिंदी उत्सव का किया सफल आयोजन* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड...

More Articles Like This

- Advertisement -