रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया है आयोजन

Must Read

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रक्तदान अमृत महोत्सव का प्रकल्प तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच की 767 शाखाओं के माध्यम से 365 दिन में (01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक) 1000 रक्तदान शिविर का आयोजन कर 75000 यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प लिया गया है ।

इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच कोरबा शाखा भी रक्तदान शिविर का आयोजन 18 अप्रैल 2022 को करने जा रही है इसके लिए मंच के द्वारा घंटाघर स्तिथ सियान सदन जो की मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के सामने है का चयन किया गया है जिसमें 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाना है ।

अतः आप सभी युवाओं से अनुरोध है की 18 अप्रैल सोमवार को सियान सदन में रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग सम्मिलित हो करके गरिमा बढ़ावें और रक्तदान जैसे महादान में अपनी सहभागिता दर्ज करावे ।

सतीश अग्रवाल
अध्यक्ष
9303055557

अक्षय अग्रवाल
सचिव
7354544444

आदित्य अग्रवाल
कोषाध्यक्ष
7000698381

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -