मां सर्वमंगला के तट पर जीवनदायिनी हसदेव नदी का अद्भुत,अकल्पनीय और ऐतिहासिक महाआरती का किया गया आयोजन

Must Read

नमस्ते कोरबा :- हिंदू सनातन परंपरा का विराट स्वरूप कोरबा में पहली बार देखने को मिला। यहां हजारों दीपको से हसदेव नदी की छटा अद्भुत ढंग से निखरी और लोग इसे अपलक देखते रहे। हजारों की संख्या में लोगों ने जहां पर हसदेव महाआरती में हिस्सा लिया।

कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में कोरबा नगर में हिंदू क्रांति सेना द्वारा पहली बार भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। हसदेव नदी घाट पर सजावट कुछ इस अंदाज में की गई मानो बनारस हरिद्वार और ऋषिकेश के घाट यहां पर उतर आए हो। मौका था हसदेव महा आरती का। आयोजन का स्वरूप कुछ इस तरह का था जिसने स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। भारी-भरकम साज-सज्जा ने पहली बार यहां के पूरे स्वरूप को अलौकिक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत से कई घंटे पहले ही लोगों ने यहां पर उपस्थिति दर्ज कराइ और इस आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम के अंतर्गत पुरोहितों के द्वारा शंखनाद किया गया।हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में दूध से रुद्राभिषेक किया गया। यहां पर हरदेव को लाल चुनरी समर्पित की गई. काफी देर तक लोगों ने भक्ति संगीत और आतिशबाजी का आनंद लिया  अगली कड़ी में हजारों की संख्या में हसदेव घाट पर दीपक प्रज्वलित किए गए और फिर महा आरती की गई।

काफी दिन से इस घड़ी की प्रतीक्षा करने वाले लोग यहां पर बेहद उत्साहित नजर आए जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कई प्रकार की प्रतिक्रियाएं भी सुनने को मिली। लोगों ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत रहा है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा और वे अपने स्तर पर भी सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए गंभीरता दिखाते रहेंगे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -