*महीने के पहले ही दिन महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी*

Must Read

पेट्रोलियम कंपनियों ने महीने के पहले दिन ही रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. वहीं, 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़त के बाद दिल्ली में घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 884.5 रुपये हो गया है. गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली और पंद्रह तारीख को रसोई गैस के दाम की समीक्षा करती हैं. इसके पहले 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़त की थी.

मात्र 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ गया है. बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किग्रा का LPG सिलेंडर 884.5 रुपये हो गया है. जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपये का था. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से केंद्र सरकार को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन सरकार का कहना है क‍ि यह सब अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर है और उसके हाथ में ज्यादा कुछ नहीं है. सरकार ने लगातार गैस की कीमतों में सब्सिडी खत्म करते जाने की कोश‍िश की जा रही है

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

181 नारी शक्तियों के सिर पर सजे जवारा कलश, हसदेव घाट पर हुआ विसर्जन,मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का समापन, हजारों श्रद्धालु बने...

181 नारी शक्तियों के सिर पर सजे जवारा कलश, हसदेव घाट पर हुआ विसर्जन,मां सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि...

More Articles Like This

- Advertisement -