Tuesday, July 1, 2025

महापौर, आयुक्त, सभापति ने किया छठघाटों का निरीक्षण

Must Read

नमस्ते कोरबा :- महापौर राजकिशेार प्रसाद, आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं सभापति श्यामसुंदर सोनी ने आज नगर निगम कोरबा क्षेत्र के विभिन्न छठघाटों का दौरा कर वहॉं की आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हेाने छठघाटों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, छठघाटों पर पहुंच मार्ग, चेंजिज रूम एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था संबंधी कार्यो को तत्काल पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक हरिशचन्द ठाकुर तथा निगम के एम.आई.सी.सदस्यगण, पार्षदगण एवं पूर्वांचल विकास समितियों के सदस्यगण उपस्थित थे।

यहॉं उल्लेखनीय है कि सूर्य उपासना का महापर्व छठ 28 अक्टूबर को नहाए खाए के बाद प्रारंभ होगा, 29 अक्टूबर को खरना का आयोजन होगा, वहीं 30 को शाम के समय अस्त होते हुए सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया जाएगा तथा 31 अक्टूबर को प्रातः अर्ध्य देने के पश्चात छठ पर्व की समाप्ति होगी। कोरबा शहर तथा उसके उपनगरीय क्षेत्रों में निवासरत हजारों नागरिक श्रद्धालु निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न छठ घाटों मेंब छठ पर्व की यह पूजा सम्पन्न करते हैं। महापौर राजकिशोर प्रसाद, आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं सभापति श्यामसुंदर सोनी ने आज अधिकारियों की टीम के साथ निगम क्षेत्र के विभिन्न छठघाटों का दौरा किया, उन्होने  ढेगुरनाला छठघाट, राममंदिर स्थित छठघाट, वार्ड क्र. 04 स्थित छठघाट, वार्ड क्र. 12 मुड़ादाई तालाब, मैगजीनभांठा स्थित छठघाट सहित अन्य छठघाटों का भ्रमण कर वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा तथा घाटों में बेहतर साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था संबंधी कार्येा को तत्काल पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि छठघाटों की निरंतर साफ-सफाई का कार्य जारी रहे, घाटों मंे प्लास्टिक अपशिष्ट व अन्य किसी भी प्रकार का कचरा न दिखे, इस हेतु सफाई का कार्य लगातार किया जाए। उन्होने घाटों में रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी के मद्देनजर आवश्यक प्रकाश व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। घाटों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु आवश्यकतानुसार पानी टैंकर आदि की व्यवस्था करने को भी कहा। 

सार्वजनिक प्रतिष्ठान करें सहयोग – महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित छठघाटों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करावे ताकि छठ पूजा हेतु घाटों में पहुंचने वाले व्रतधारियों व नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़।

छठघाटों में वाहन न धोये – महापौर एवं आयुक्त ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जब तक छठपूजा का कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता, तब तक इन छठघाटों में वाहनों की धुलाई न करें। उन्होने कहा है कि चूंकि वाहनोंे को धोने से घाट का जल दूषित हो जाता है, व्रतधारियों व श्रद्धालुओं को इससे अनावश्यक असुविधा होती है, अतः पूजा पर्व खत्म होते तक छठघाटों में वाहनों की धुलाई न करें, घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,720SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता

बालको अस्पताल को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच मान्यता नमस्ते कोरबा :-  बालको अस्पताल को प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स...

More Articles Like This

- Advertisement -