*मंदिर प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच को है जीर्णोद्धार का इंतजार*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: पंडित रविशंकर शुक्ला नगर स्थित श्री कपिलेश्वर महादेव मंदिर जो कि नगर में एक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने आते हैं, हर त्योहारों को प्रमुखता से मनाने की वजह से लोगों में मंदिर की छाप बढ़ती ही जा रही है,

यहां स्थित सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए निर्मित मंच देखरेख के अभाव के वजह से जर्जर हो चुके हैं. एवं मंदिर परिसर में भी साफ सफाई का अभाव दिख रहा है सामुदायिक भवन को लोगों ने कबाड़खाना बना कर रखा हुआ है ऐसा ही हाल मंदिर परिसर का भी है, कपिलेश्वर महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती सुधा झा ने बताया कि उनकी समिति के द्वारा नगर निगम मैं कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद भी मंदिर परिसर पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे कि यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न होता है एवं पूजा पाठ के मुख्य समारोह में कॉलोनी निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

श्रीमती झा ने कोरबा कलेक्टर रानू साहू और नगर निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद एवं नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा से विशेष अनुरोध करते हुए कहा कि जन आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रांगण में स्थित मंच एवं सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कराने का कष्ट करें ,

नमस्ते कोरबा के लिए भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन नमस्ते कोरबा - युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने...

More Articles Like This

- Advertisement -