कोरोना वायरस के बेहद खतरनाक वेरिएंट माने जा रहे ओमीक्रॉन की भारत में दस्तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज गुरुवार को जानकारी दी गई कि देश में ओमीक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं। इन संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है।









