भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंका, महिलाओं ने जताया रोष

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध करते हुए। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा पर भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा की सदस्यों ने कांग्रेस नेता का पुतला जलाकर विरोध जताया।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अत्यंत अमर्यादित, आपत्तिजनक और असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग कर भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का तो अपमान किया ही है। साथ ही देश की करोड़ों बहनों का भी अपमान किया है। ऐसे सांसद को सदन में बैठने का कोई हक नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष से कांग्रेस नेता चौधरी को बर्खास्त करने की मांग की गई है। साथ ही सोनिया गांधी इस मामले को लेकर पूरे देश से माफी मांगें। अनुसूचित जनजाति महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को पच नहीं रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई*कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की सख्ती*

*घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई*कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की सख्ती* नमस्ते कोरबा : कलेक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -