भाजपाइयों की भीख मांग कर एकत्रित की गई राशि हुई चोरी, रामपुर पुलिस चौकी में की गई शिकायत

Must Read

नमस्ते कोरबा :- शहर के भीतर की सड़कों के लिए दुकान-दुकान घूमकर भाजपाईयों ने भीख मांगी। भीख में मिले रुपए साकेत के भीतर की सीढ़ी पर रख दिए गए लेकिन यह राशि गायब हो गई। अब भाजपाईयों ने इसकी शिकायत रामपुर पुलिस चौकी में लिखित तौर पर कर दी है।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोरबा नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। शहर की सड़को की गिट्टी बजरी सड़क से बाहर आ गई है जिसके कारण पूरे सड़को पर धूल पसरी रहती है और लोगो को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भाजपा पार्षद दल, कोसबाडी मंडल द्वारा 16 अगस्त को घंटाघर से सुभाष चौक तक सभी दुकानदारों तथा राहगीरों से महापौर के लिए कमीशन राशि हेतु भीख मांग कर 2620 रुपए जुटाए थे। भाजपाइयों ने भीख से जमा की राशि को पुलिस की उपस्थिति में ऊपर जाने वाले सीढ़ी पर थैले में भरकर रख दिया था और वहां उपस्थित कर्मचारियों को उक्त राशि महापौर तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया था किंतु 2 दिन बाद उक्त राशि निगम परिसर से गायब हो गई जिसकी शिकायत में रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करने की मांग की गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -