भयादोहन करके पैसा वसूली का प्रयास करने वाले तथाकथित पत्रकार युवकों को दर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

नमस्ते कोरबा :- दर्री पुलिस के शिकंजे में फंसे दो फर्जी पत्रकार,कबाड़ व्यापारी का भयादोहन कर मांग थे दो लाख रुपए, कटघोरा के निवासी है दोनों फर्जी पत्रकार कोरबा की दर्री पुलिस ने उन फर्जी व तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया है वही जिन्होंने एक कबाड़ व्यवसायी का भयादोहन कर दो लाख रुपयों की मांग की थी। पत्रकारिता को पेशा बनाकर उसकी आड़ में अवैध कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी अभिषेक कौशिक और सनी गुप्ता की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने उनके पास से एक आल्टो कार को भी जप्त किया गया है।

पत्रकारिता को बदनाम करते हुए पिछले दिनों दर्री थाना क्षेत्र में एक कबाड़ व्यवसायी के ट्रक को रुकवाकर उनसे दो लाख रुपयों की मांग किया था। वही पत्रकार के नाम पर धब्बा इन युवकों ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए बाकायदा अपना खाता नंबर भी दिया था लेकिन उन्हें क्या पता था,कि उनका यह दांव उनपर ही भारी पड़ जाएगा। ट्रक चालक सीधे दर्री थाने पहुंचा और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से लिया और अपराध कायम कर उन्हें दबोचकर थाना ले आई और भेज दिया जेल में।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -