बीती रात छुरी के पास एक बेकाबू कार ने लिया लोगों को अपनी चपेट में,एक की मौत 3 घायल

Must Read

नमस्ते कोरबा  :- ग्राम छुरी के पास एक बेकाबू कार ने एक के बाद एक दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरबा के सर्वमंगला रोड पटेलपारा निवासी लक्ष्मी पटेल 47 वर्ष मैकेनिक का काम करता है। वाहन में खराबी आने की वजह सुधार कार्य के लिए वाहन मालिक के सुपरवाइजर बाल्को निवासी संतोष पैकरा 39 वर्ष के साथ मनेन्द्रगढ़ गया था। वहां से काम निपटा कर दोनों क्रमांक सीजी 12 बीएफ 3344 वापस लौट रहे थे। रात 10 बजे छुरी के समीप कोरबा से कटघोरा जा रही कार क्रमांक सीजी 22-9265 के सत्यप्रकाश नायक तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए बाइक को ठोकर मार दी। घटना में लक्ष्मी पटेल की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार सुपरवाइजर घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति काफी तेज थी,उसने लक्ष्मी पटेल के बाइक को ठोकर मारने के बाद एक अन्य बाइक क्रमांक सीजी 12 एएन 4076 को भी ठोकर मारा। इस बाइक में छुरी निवासी 12 वीं का छात्र चंदन अपने दोस्त सुमन कुमार केंवट निवासी सलोरा के साथ एनटीपीसी जा रहा था, उसे भी छुरी सबस्टेशन के पास ठोकर दिया। घटना में दोनों रोड किनारे गढ्ढे में गिर पडे और चंदन के सिर, चेहरे तथा सुमन के बांये कान के पास चोट लगा। एक्सीडेंट के बाद कार का पहिया फट गया, इस कारण कार चालक को राहगीर लोग पकड लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दिए।

स्थल पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया और तीनों घायल को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चंदन की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”

“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता” नमस्ते कोरबा : पश्चिम...

More Articles Like This

- Advertisement -