*बालकों स्थित निजी स्कूल का शिक्षक हुआ कोरोना संक्रमित,टेस्ट रिपोर्ट आने तक स्कूल में कराया अध्यापन कार्य*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: स्वास्थ्य अमला व स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आ रही है जहां पूरा विश्व कोरोना के नए वेरिएंट से खौफ मैं है, वही कोरबा जिले के बाल्को स्थित एक निजी स्कूल के 56 वर्षीय शिक्षक की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को शिक्षक की तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया जिसमें वह 28 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए इस दौरान संबंधित शिक्षक स्कूल में जाकर अध्यापन का कार्य करा रहे थे एवं अपने घर पर भी बच्चों को ट्यूशन दे रहे थे, संबंधित स्कूल द्वारा अपने शिक्षक के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भी किसी प्रकार से शासन द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया एवं बच्चों को स्कूल बुलाकर अध्यापन कराया जा रहा है, इस विषय पर जब हमने स्कूल प्रबंधन का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया,

अब सवाल ये उठता है यदि कोविड प्रोटोकॉल के दिशा निर्देश के तहत सभी स्कूल प्रबंधन को स्कूल के गेट के एंट्री पर टेम्प्रेचर स्केन मशीन एवम सेनिटाइजर की व्यवस्था किया जाना था तो टीचर को स्कूल में कैसे प्रवेश दिया गया। राज्य सरकार ने 100% उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने का आदेश जारी तो कर दिया है. परंतु कोविड-19 दिशा निर्देश के पालन कराने हेतु नियुक्त अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा कोरबा जिले को न भुगतना पड़े,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन नमस्ते काेरबा - आम जनता...

More Articles Like This

- Advertisement -