Saturday, February 21, 2026

*बाँकी मोगरा क्षेत्र में हो रहे जाम से निजात पाने युवा कांग्रेस द्वारा थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन*

Must Read

युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में बाँकी मोंगरा क्षेत्र के इंद्रा नगर चौक से लेकर नाका तक के सड़को पर जाम लगाकर खड़े बड़े वाहनों पर कार्यवाही एव रास्ता को खाली करवाने की मांग को लेकर बाँकी मोंगरा थाना प्रभारी को सौपा पत्र एव कार्यवाही की मांग की गई…!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा कि — हमारे द्वारा देखा गया है कि इंदिरा नगर चौक से लेकर नाका तक कि सड़क को बड़े बड़े वाहनों के स्वामिओ द्वारा जाम करके रखा जाता है आये दिन छोटे दुर्घटना होती ही रहती है रात हो या दिन हमेशा बड़े वाहनों को किसी भी तरीके से खड़े करके वाहन स्वामियों द्वारा सड़क को जाम कर दिया जाता है जिससे आम जन काफी परेशान है अगर जल्द से जल्द समस्या के समाधान नही किया गया तो बड़े दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है हमारे द्वारा श्रीमान थाना प्रभारी जी से मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने की मांग की गयी है थाना प्रभारी द्वारा तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया गया…..!
इस अवसर पर प्रमुखरूप से जिला महासचिव लखन पात्रे, जिला सचिव शब्बीर खान,शुभम महन्त,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिहर दास, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव,महासचिव दीपेश यादव,मुकेश उसरवर्षा,मनोज कुमार और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे….!!

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में गूंजेगा बिज़नेस का महाकुंभ: BNI Billionaires ला रहा है “प्रगति 2026”

कोरबा में गूंजेगा बिज़नेस का महाकुंभ: BNI Billionaires ला रहा है “प्रगति 2026” नमस्ते कोरबा। शहर के उद्यमियों और व्यापार...

More Articles Like This

- Advertisement -