फर्जी पत्रकार बनकर 4 युवक ग्रामीणों से कर रहे थे वसूली, पुलिस ने धर-दबोचा

Must Read

नमस्ते कोरबा :: कोरोना संक्रमण काल मे कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में अभी भी एहतियात बरती जा रही है। दुकानों के खुलने और बंद होने का समय शाम 6 बजे तक निर्धारित है। रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहता है। 6 जून रविवार को भी पूर्ण लॉकडाउन था। इसका फायदा उठाकर जांजगीर-चांपा जिले से आए चार युवकों के द्वारा उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फ़रसवानी में शाम के वक्त आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ धमकी-चमकी देकर वसूली की गई।

इनमें कुछ व्यवसाई तो कुछ ऐसे ग्रामीण भी हैं जो घर का निर्माण कार्य करा रहे थे। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन में दुकान खोलने व काम कराने पर कार्यवाही का भय दिखाकर खुद को पत्रकार बताने वाले इन लोगों ने उनसे वसूली की। ग्रामीणों ने भी सजगता का परिचय दिया और इन्हें घेर कर पुलिस के हवाले किया। मामले में उरगा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -