Saturday, February 7, 2026

*पेट्रोल-डीजल एवं खाद्य पदार्थों की कीमतों में हो रही इजाफे पर महिला कांग्रेस के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया एक दिवसीय-धरना प्रदर्शन*

Must Read

नमस्ते कोरबा :: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार भाजपा शासन काल मैं देश की बढ़ती महंगाई के विरोध में आज दोपहर 12:00 बजे से घंटाघर ओपन थिएटर के पास बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना ने लोगों की कमर तोड़कर रखी है वहीं दूसरी ओर महंगाई बढ़ाकर केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। महंगाई शीघ्र न रोकने पर उन्होंने और उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, देश में महंगाई ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है जिससे देश के कोने-कोने में हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने मोदी सरकार के बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में दौरान पच्चीस-पचास पैसे की बढ़ोतरी पर भाजपा के नेता गैस सिलेंडर को कंधे में उठाकर नौटंकी करते थे। गरीबों के सामने संकट ज्यादा है। कांग्रेस हमेशा गरीबों और आम जनों की चिंता करती रही है। इसलिए महंगाई के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
कांग्रेसी जहां धरना दे रहे थे। वहां उन्होंने फ्लैक्स लगाया था। फ्लैक्स पर लिखा था-‘बहुत हुई महंगाई की मार बस करो मोदी सरकार।’ धरने पर बैठे कांग्रेसी यही नारा भी लगा रहे थे।कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस शहर ,जिला कांग्रेस शहर के पदाधिकारी सदस्य जिला युवक कांग्रेस,ब्लॉक कांग्रेस,ब्लॉक महिला कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शहर कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर राज किशोर प्रसाद एवं रेखा त्रिपाठी (प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष)उपस्थित रही, कार्यक्रम में ममता अग्रवाल,सीमा उपाध्याय, राजमति यादव, शशी अग्रवाल, पुष्पा पात्रे, रेणुका साहू, सरिता श्रीवास्तव, नुसरथ बेगम, सरस्वती कंवर, तुलसी केंवट, झलकंवर ठाकुर लक्ष्मी महंत, माधुरी ध्र्रुव, सीमा तिवारी, प्रेरणा कैवर्त,, टिंकी महंत, कौशिल्या, पिंकी शर्मा, मोनी भगत, अनिता, सावित्री अभिषेक गोयल, पवन विश्वकर्मा, अंकित श्रीवास्तव, ब्रिजभुषण प्रसाद, ओम पटेल, राजू बर्मन, शहनवाज, अफसान खान एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए,
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े* नमस्ते कोरबा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट...

More Articles Like This

- Advertisement -