
जिले के नए पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के द्वारा पुलिस थानों का निरीक्षण निरीक्षण करने के साथ वहां की स्थिति जानी जा रही है वहां की समस्याओं का अध्ययन करने के साथ इस दिशा में जरूरी प्रयास करने की बात कहीं गई इसी कड़ी में डायल 112 के लिए काम कर रहे कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक ने बैठक की और उनका हौसला बढ़ाया डीएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि जिले में डायल 112 के 22 वाहन संचालित हो रहे हैं इनमें 5 बाइक भी शामिल है 75 जवान और 45 आरक्षक की सेवाएं इस काम में प्राप्त हो रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा साइबर सेल प्रभारी और उनकी टीम के साथ भी बैठक लेने के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई ।धोखाधड़ी और ठगी की घटनाओं से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे प्रयास की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने ली।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा इससे पहले साफ तौर पर कह दिया गया है कि कोरबा जिले में सब कुछ काम साफ सुथरा होना चाहिए हमें नई कार्य संस्कृति स्थापित करना है और हर हाल में अवांछित गतिविधियों को समाप्त करना है इसके लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पूरी निष्ठा के साथ काम करना होगा यह भी कहा गया है कि जिन क्षेत्रों से ज्यादा शिकायतें प्राप्त होंगे वहां सख्त कदम उठाए जाएंगे







