पाली के जंगलों में लग रहा था जुए का फड़,पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के जंगल में आधा करोड़ का जुआ पकड़ाने की खबर से खलबली मची हुई है। चैतुरगढ़-जेमरा के जंगल में फड़ सजा कर जुआ खेलाए जाने की सूचना प्रभारी जिला पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण को मिली थी। एसपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने एसआई कृष्णा साहू के नेतृत्व में मौके पर दबिश दी। यहां चैतुरगढ़-जेमरा पहाड़ के ऊपर जुआ खेला जा रहा था जहां पुलिस के पहुंचते ही जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचनाओं के मुताबिक पुलिस के हाथ 15 जुआरी और लगभग 20 दुपहिया और चार पहिया वाहन हाथ लगे हैं।ट्रैक्टरों में भर कर दो पहिया वाहनों को पाली थाना लाया गया है वहीं चार से पांच कार भी मौके से जप्त की गई है। जुआ के फड़ से जप्त की गई रकम लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है लेकिन पाली में आधा करोड़ का जुआ पकड़ने का हल्ला देर शाम से मचा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा पहाड़ी पर ही मौजूदगी बनाए रखी गई है और पहाड़ से जुआड़ियों के साथ-साथ अन्य सामानों को उतारने का सिलसिला जारी रहा।

बताया जा रहा है कि स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा जुआ का फड़ संचालित कराया जा रहा था जिसमें कुछ नामचीन लोगों सहित आसपास के क्षेत्र के युवा भी पकड़ में आए हैं। जुआ की कार्रवाई की पूरी तस्वीर सोमवार को साफ होगी। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि चैतुरगढ़-जेमराके जंगल में फड़ काफी लंबे समय से चलाया जा रहा था जिसमें न सिर्फ पाली बल्कि आसपास के क्षेत्र और पड़ोसी जिले से भी लोग जुआ खेलने पहुंचते रहे हैं। स्थानीय पुलिस और उसके मुखबिर को इसकी भनक नहीं लगना अनेक संदेहों को जन्म देता है। वैसे तेजतर्रार आईपीएस उदय किरण ने इस तरह की सूचना पर तत्काल कार्यवाही विशेष टीम के माध्यम से कराया है जिसे लेकर क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -