पंडित रविशंकर शुक्ल नगर की सड़कों का मरम्मत कराया सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति के सदस्यों ने

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वार्ड क्रमांक 23 में सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति के सदस्यों ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर हो गए बड़े-बड़े गड्ढों को मुरूम के माध्यम से भरवा कर लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है, दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा कल निर्णय लिया गया कि पूजा प्रारम्भ होने के पहले मुख्य मार्ग की सड़कों के गड्ढे भरने की अति आवश्यकता है,इस क्रम में आज दो ट्रैक्टर मुरुम से गड्ढो के भराव का कार्य प्रारंभ हुआ।

समिति के द्वारा बताया गया है कि बचे हुए मार्ग के गड्ढों को अगले दो दिनों में पूर्ण रूप से भरकर कॉलोनी में आने जाने वाले को हो रही परेशानियों को दूर की जाएगी

आपको बता दें कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं डांडिया उत्सव का यह 20 वर्ष है, समिति की कोशिश रहती है कि कोरबा शहर में हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर हमेशा आगे रहे, जिसके लिए समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है जो कि अपने अंतिम चरणों में है एवं कॉलोनी को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है, कॉलोनी में हो रही लाइटों की सजावट दुर्गा पूजा देखने आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी और जरूर आकर्षित करेगी ऐसा समिति के लोगों का मानना है,समिति के द्वारा 1 अक्टूबर षष्ठी के दिन माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की जाएगी एवं नवरात्रि के शुरुआत से विभिन्न कार्यक्रमों सहित कॉलोनी में गरबा डांडिया का आयोजन भी किया जाएगा,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -