Wednesday, February 18, 2026

निहारिका टॉकीज परिसर में शुरू होने वाली शराब दुकान का विरोध किया वार्ड पार्षद ने

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक के पास खुल रहे ने शराब दुकान का विरोध डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर की वार्ड पार्षद प्रतिभा निखिल शर्मा के द्वारा किया गया है,

उन्होंने जिला कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि पूर्व में भी यहां शराब दुकान संचालित थी जिसे भारी विरोध के कारण प्रशासन को उक्त शराब दुकान के स्थल परिवर्तन करना पड़ा, वर्तमान में सुभाष चौक के समीप राजनीतिक,धार्मिक एवं अन्य गतिविधियां समय-समय पर संचालित होती रहती है एवं एक बड़ा व्यापारी वर्ग व्यापार के माध्यम से अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहा है,

शराब दुकान खुल जाने से यहां की स्थिति बिगड़ने की संभावना रहेगी इन सभी बिंदुओं पर पार्षद द्वारा जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया गया है एवं उन से निवेदन किया गया है कि उक्त शराब दुकान को दिए गए अनुमति को निरस्त कर सुभाष चौक के समीप शराब दुकान ना खुलने दी जाए, उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो एक बड़े जन आंदोलन के जरिए प्रशासन की आंख खोलने का काम किया जाएगा,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -