Friday, February 13, 2026

निहारिका क्षेत्र में लैपटॉप और मोबाइल समेत 10 हजार नकदी चोरी

Must Read

कोरबा – निहारिका क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में आवास क्रमांक NI 18 में निवासरत रोशन झा के घर चोरों ने उस वक्त धावा बोल दिया जब पूरा परिवार बीती रात गहरी नींद में सोया हुआ था ।गृहस्वामी को घटना की जानकारी अगली सुबह मिली जब उन्होंने अपने मकान की खिड़की को टूटा हुआ देखा ।लिहाजा उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रामपुर पुलिस को दी ।उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है ।आपको बता दें कि पीड़ित रोशन झा किसी कंपनी में बतौर क्लर्क काम करते हैं उन्होंने बताया कि चोरों ने उसके लैपटॉप और मोबाइल समेत 10 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया है । लेकिन प्रथम दृष्टया ये मामला संदिग्ध नजर आता है क्योंकि छोटे से मकान में परिवार के सभी सदस्यों की मौजूदगी में कोई खिड़की तोड़कर भीतर घुसा और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षित बाहर निकल गया ।इस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है । बहरहाल रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्द ये स्पष्ट हो जाएगा कि यहां वाकई में चोरी की वारदात हुई है अथवा इसके पीछे कुछ और ही कहानी है ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -