निगम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए वेंटिलेटर के वैकल्पिक जीवन रक्षक उपकरण

Must Read

नमस्ते कोरबा ::राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश एवं महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की पहल पर नगर निगम कोरबा ने स्वास्थ्य विभाग कोरबा को 10 आक्सीपेप मशीन एवं 10 पेशेंट सर्किट कम्पोनेट सेट के साथ-साथ 03 नग आक्सीजन एनलाईजर्स मशीनें जैसे जीवन रक्षक उपकरण प्रदान किए हैं। आज सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी एवं आयुक्त श्री एस.जयवर्धन ने उक्त उपकरण सिविल सर्जन डॉ. अरूण तिवारी को सौपे। इस अवसर पर पार्षद श्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, अपर आयुक्त श्री अशोक शर्मा, एस.डी.एम. श्री सुनील नायक, डॉ.प्रीतेश मसीह, डॉ.प्रिंस जैन, मुख्य लेखाधिकारी श्री पी.आर.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री भूषण उरांव आदि उपस्थित थे।
यहां उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोविड हास्पिटलों में आक्सीजनयुक्त बेडो की संख्या बढ़ाने, वेंटिलेटर या उसके वैकल्पिक जीवनरक्षक उपकरण के साथ-साथ बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने इस दिशा में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद को भी निगम के माध्यम से यथासंभव सहयोग करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद की पहल पर निगम ने वेंटिलेटर के विकल्प के रूप में उपयोग की जाने वाली 10 नग आक्सीपेप मशीनें एवं 10 नग पेशेंट सर्किट कम्पोनेट के साथ-साथ 03 नग आक्सीजन एनलाईजर सिस्टम स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं, जिन्हें आवश्यकतानुसार कोविड हास्पिटलों में गंभीर मरीजों के इलाज के दौरान उपयोग में लाया जा सकेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -